प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा घुइसरनाथधाम में आयोजित 31वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव का रविवार को बतौर मुख्य अतिथि डीएम शिव सहाय अवस्थी व एसपी दीपक भूकर के साथ राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा, एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि भारतीय संस्कृति व सनातन की महिमा भगवान शिव के दर्शन का सार है। दयालुता और परोपकार की भावना ही धर्म का पालन है। विशिष्ट अतिथि एसपी दीपक भूकर ने कहा कि शांति व सौहार्द का वातावरण सदैवव कल्याणकारी होता है। अनीति, अत्याचार को मिटाने के लिए सामाजिक एकजुटता समय की आवश्यकता है। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहाकि धर्म की धारणा का उद्देश्य सदैव नैतिक जीवन में प्रति सचेत रहना होता रहा है। अध्यक्षता कर रहीं विध...