जहानाबाद, मई 9 -- रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के दयाली बिगहा गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक पशुपालक के दो भैंसों की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पशुपालक इंदल पासवान प्रतिदिन की तरह शाम भी अपने दोनों भैंस को चारा खिलाकर गौशाला में बांध दिया। सुबह जब गौशाला में भैंस निकालने के लिए गया तो दोनों भैंस गायब थी। भैंस गायब होने पर उक्त पशुपालक के द्वारा अगल-बगल के गांव से लेकर कई जगहों पर खोजबीन की गयी। लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। हालांकि इस सिलसिले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जेके भारती ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई आवेदन थाने को नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाई आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...