आगरा, अप्रैल 1 -- दयालबाग के लालगढ़ी-सिकंदरपुर मार्ग का लगभग 600 मीटर हिस्सा कई वर्षों से जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गया है। नाला न होने की वजह से नाले का पानी भी सड़क पर भरने से सड़क पर एक फीट से अधिक गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना बेहद जोखिमभरा है। ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों ने इस मार्ग से आवागमन बंद दिया है। वह वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं। यह मार्ग लालगढ़ी और सिकंदरपुर, यमुना पर बने पांटून पुल के जरिए खंदौली और हाथरस के दर्जनों गांवों को भी जोड़ता है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को अब 5 से 7 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। मार्ग पर स्थित कई स्कूलों में पढ़ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.