बस्ती, मई 3 -- बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के दयालपुर गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर, नकदी व घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार दिल्ली में रहने के कारण घटना की जानकारी देर से हो सकी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- एपीएचसी के रिटायर्ड कर्मी के घर लाखों की चोरीघटना का विवरण थानाक्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी सच्चिदानन्द पाण्डेय ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 12 अप्रैल 2026 को अपने परिवार के साथ नोएडा-दिल्ली चले गए थे। गांव स्थित घर की देखरेख व दीपक जलाने का कार्य गांव के छोटेलाल गुप्ता करते थे। एक मई की शाम छोटेलाल जब घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर पीछे की बाउंड्रीवाल का गेट टूटा हुआ था तथा सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे। चोर...