फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।दयालपुर में जलभराव की समस्या अब ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गई है। जलभराव की वजह से लोगों के घरों से सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। गांव निवासी सीमा हुड्डा के घर बुधवार को एक सांप निकल आया। इसके अलावा इनके घर पर पास पानी भरा रहने से सांप आए दिन देखे जा सकते हैं। परिवार के सदस्य दिन-रात दहशत में जी रहे हैं। हर समय यह डर बना रहता है कि कहीं कोई सांप किसी को नुकसान न पहुंचा दे। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवार बेहद चिंतित है। सांप के काटने का डर सदैव बना रहता है। रात में लोग घर से बाहर निकलने में भी कतराते हैं। सीमा हुड्डा ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से इस समस्या को लेकर गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पानी की वजह से घर में सांप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.