उन्नाव, अप्रैल 25 -- शुक्लागंज, संवाददाता। पोनी रोड स्थित दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और नगर का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से मिलती है। विद्यालय की प्रबंधक सुधा तिवारी ने विद्यार्थियों को संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- शिक्षकों से सम्मान पाकर गदगद हुए विद्यार्थी प्रधानाचार्य संतोष तिवारी ने कहा कि शिक्षा केवल अंक नहीं, बल...