जमशेदपुर, मार्च 22 -- साकची स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल ने मेधावी छात्रों के लिए फीस माफी योजना शुरू की है। आर्य समाज ट्रस्ट के चेयरमैन वी.के. मेहता के मार्गदर्शन में यह पहल की गई है। यह योजना उन छात्रों के लिए है जो ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं। आईसीएसई 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी इसके पात्र होंगे। योजना के तहत 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूल फीस में 30% की छूट मिलेगी। 98% या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले असाधारण छात्रों को 50% फीस माफी का लाभ दिया जाएगा। चेयरमैन वी.के. मेहता ने बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही उनके बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।इच्छुक छात्र अपनी मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.