रांची, फरवरी 20 -- रातू, प्रतिनिधि। दयानंद आर्यन विद्या पब्लिक स्कूल, झखराटांड़ (रातू) की तीन छात्राओं ने गुरुवार को जिला स्तरीय ओलिंपियाड प्रतियोगिता में मेडल और प्रमाणपत्र जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के निदेशक लक्ष्मी नारायण ठाकुर ने सभी सफल छात्राओं को बधाई दी और कहा कि छात्राओं ने अपनी कठिन मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि स्कूल की कई अन्य छात्राओं ने भी ओलिंपियाड में भाग लिया था, उन सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...