पटना, मार्च 19 -- BJP Challenges Tejaswi: राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के विधायक फैसल रहमान ने भी तेजस्वी यादव के साथ खेला कर दिया। मां की बीमारी का बहाना बनाकर पार्टी के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह को वोट नहीं दिया और उनकी हार हो गई। इनके साथ कांग्रेस के तीन विधायकों ने भी वोटिंग से किनारा कर लिया। कांग्रेस अपने विधायकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बीजेपी ने तेजस्वी यादव को अपने एमएलए फैसल रहमान को पार्टी के निकालने की चुनौती दी है। पार्टी ने नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव को दम है तो फैसल रहमान को निकालकर दिखाएं। सोमवार(16 मार्च) को राज्यसभा चुनाव में बिहार की पांच सीटों के लिए वोटिंग हुई जिसमें एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत हुई। महागठबंधन के प्रत्याशी एडी सिंह का दूसरी बार राज्यसभा जाने का सपना पूरा नहीं हुआ...