भागलपुर, मार्च 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मंच पर पहुंचते ही मुख्य कलाकार हेमा सरदेसाई का दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। उन्होंने गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और देखते ही देखते गायन की महफिल जम गई।हेमा सरदेसाई ने जैसे ही आवारा और भंवरे जो हौले-हौले गाए गीत प्रस्तुत किए दर्शक झूम उठे। प्रस्तुति के दौरान उन्होंने बताया कि वह शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सहित कई नामचीन कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं।इसके बाद उन्होंने जंगल है आधी रात है, बादल के पांव में, इश्क सोना है चांदी है, मैं कुड़ी अनजानी, मोनिका ओ माय डार्लिंग और पिया तू आ जा, आके गले लगा जा जैसे लोकप्रिय गीत गाकर माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। इन गीतों पर दर्शक झूमने और तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम के दौरान उन्हो...