कानपुर, जून 2 -- कानपुर देहात,संवाददाता। कस्बे के प्रसिद्ध मजनू शाह मजार पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का सोमवार को सुबह कुल शरीफ के साथ समापन हो गया। बीते तीन दिनों से आयोजित कार्यक्रमों में पहले दिन नातिया मुशायरे के साथ तकरीरे पेश की गई। अगले दिन रात को बच्चों ने दम मदार बेड़ा पार के साक कव्वाली पेश की। बीती रात कार्यक्रम में पहुंचे कव्वाल अजीम नाजां व जहरी मियां ने सूफी तरानों से शमां बांध दिया। कार्यक्रम में पूरी रात कव्वालों को सुनने को लोगो की भीड़ जुटी रही। बीते दिवस दिन में गागार में चादर निकाल कर चादर पोशी की गई। अकीकतमंदों ने चादर पोशी कर दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- सूफी अशरफ अली के मजार पर की चादरपोशी मजनूशाह बाबा मजार में प्रतिवर्ष उर्स का आयोजन किया जाता है। मजार परिसर के साथ दूर तक रंगीन लाइटों से रोशनी की जाती है। मजार को बेहद आर्कष...