नई दिल्ली, जुलाई 29 -- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर के शेयर अगर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, ब्रोकरेज सिटी और एलारा सिक्योरिटीज का मानना है कि टाटा पावर के शेयर आने वाले दिनों में बंपर मुनाफा देने वाले हैं। बता दें कि टाटा पावर ने हाल ही में जून तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं।क्या कहा ब्रोकरेज ने? सिटी ने टाटा पावर कंपनी लिमिटेड पर अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि इस कंपनी का बिजनेस सोच-समझकर और कई सालों से चल रहे बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इसमें कम उतार-चढ़ाव वाले बिजनेस की हिस्सेदारी बढ़ रही है क्योंकि कंपनी का कैपिटल खर्च ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) और रिन्यूएबल एनर्जी पर केंद्रित रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के बिजनेस में विविधता से उसे मजबूती मिलती रहेगी। ब्रोकरेज ने टाटा पावर के शेयर पर अपनी...