दम तोड़ रही ओपीडी सेवाएं, मरीजों से लेकर तीमारदार तक परेशान
शाहजहांपुर, मई 19 -- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाएं बदहाल होती जा रही हैं। यहां मरीजों और उनके तीमारदारों को इलाज के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक हर जगह लंबी कतारें लग रही हैं। हालत यह है कि मरीजों को एक दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, तब जाकर इलाज और दवाइयां मिल पा रही हैं। मरीजों का कहना है कि एक बार डॉक्टर को दिखाने आने में ही आधा दिन पर्चा बनवाने में निकल जाता है। इसके बाद डॉक्टर के कक्ष के बाहर लंबी लाइन में लगने के कारण दोपहर हो जाती है। कई बार समय निकल जाने से जांच नहीं हो पाती। चिकित्सकों द्वारा लिखी गई खून समेत अन्य जांचें भी उसी दिन नहीं हो पाती हैं, जिससे मरीजों को दोबारा मेडिकल कॉलेज आना पड़ता है। यह भी पढ़ें- ओपीडी सेवाएं बदहाल, मरीजों से लेकर तीमारदार तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.