नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- ये पंक्तियां सिर्फ साप्ताहिक कॉलम भर नहीं, बल्कि बेबसी का एक ऐसा आख्यान हैं, जिसे देश के करोड़ों लोग सांस-दर-सांस जी रहे हैं। इस स्थिति के लिए तमाम बाहरी कारक जिम्मेदार हैं, तो कुछ जिम्मेदारी उन लोगों की भी बनती है, जो खुद इस दुर्गति के शिकार हैं। दीपावली से छठ तक के दिन-रात इस विपत्ति-गाथा के गवाह हैं। दीपपर्व के पहले से ही दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू थीं। सभी तरह के सिविल निर्माण कार्यों को रोक दिया गया था। दिल्ली के भीतर दूसरे राज्यों के बीएस-5 वाहन प्रतिबंधित थे। सरकार लोगों से बिना किसी खास कारण घर से बाहर न निकलने की अपील कर रही थी। स्कूलों से ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को कहा गया था और दफ्तरों के आधे लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई थी। उधर, देश की आला अदालत ने अपने पुराने फरम...