औरैया, मई 1 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के आनेपुर गांव में दहेज हत्या के चर्चित मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई अहम राज खोले हैं। रिपोर्ट के अनुसार विवाह के महज छह माह बाद मृत मिली खुशबू की मौत दम घुटने से हुई थी। उसके मुंह और नाक को दबाए जाने के स्पष्ट संकेत मिले हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि मृतका के शरीर पर कुल पांच चोट के निशान थे। चेहरे, सिर और कोहनी पर चोटों के निशान मिलने से यह साफ हुआ कि घटना से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या में पति, सास-ससुर को उम्रकैद चिकित्सकों ने मौत का कारण श्वास अवरोध (दम घुटना) बताया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या थी। ज्ञात हो कि खुशबू की शादी 28 दिसंबर 2022 को आनेपु...