बोकारो, अप्रैल 13 -- जैनामोड़ के बांकाफुल स्थित मां चण्डी मंदिर में रविवार को दमोदर बचाओ आन्दोलन (युगान्तर भारती) के तत्वाधान में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। बैठक को संबोधित करते श्री सिन्हा ने कहा कि बोकारो जिला के अंतर्गत नदियों का अस्तित्व इन दिनों खतरे में है। बोकारो की प्रमुख नदी दामोदर को बचाना बोकारो वासियों का नैतिक कर्तव्य है। भारत सरकार के द्वारा 14 से 21 मई तक नवमें गंगे के तहत सप्ताह पखवाड़ा में कार्यकर्ताओ को बढ़चढ़ कर प्रशासन के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 25 मई को गंगा दशहरा के तहत 25 स्थानो पर छोटी- बडी नदी के तट पर कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। दामोदर बचाव के संयोजक संजय सिंह ने कहा कि आगामी 22 मई को पृथ्वी दिवस के मौके पर डोंरडा स्थित सरयू राय के का...