हल्द्वानी, जून 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों ने मालिकाना हक दिलाने और वार्डों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में शीघ्र ड्रोन सर्वे कराकर लोगों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग रखी। वार्ता के दौरान वार्ड संख्या 35, 36 और 37 के जनप्रतिनिधियों ने दमुवाढूंगा के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मालिकाना हक की समस्या को डीएम के सामने रखा। वार्ड 37 पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार, निवर्तमान पार्षद देवी दयाल उपाध्याय, वार्ड 36 पार्षद तनुजा जोशी और वार्ड 35 के पार्षद प्रतिनिधि महेशानंद ने डीएम से क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- मुनस्यारी की जनसमस्याओं को लेकर लोगों में आक्रोश, समाधान की मांग उन्होंने कहा कि दमुवाढूंगा क्षेत्र मे...