हल्द्वानी, मई 4 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने सोमवार को क्वींस पब्लिक स्कूल दमुवाढूंगा में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अशोक पाल व स्कूल के डायरेक्टर आरपी सिंह ने किया। डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि शिविर में 216 लोगों की जांच के बाद निशुल्क नाड़ी नारीक्षण, प्रकृति परीक्षण, शुगर व ईसीजी की जांच की गई। डॉ. स्वाति भट्ट, डॉ. महेंद्र बोरा, डॉ. नेहा उपाध्याय, डॉ. कल्पना, डॉ. दीपाली, डॉ. स्वप्निल, डॉ. देवेश, दिनेश सनवाल, दीपक बिष्ट, कविता कलकोटी, निकिता, संजीव, हेमा, सपना ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...