हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा इलाके में सोमवार रात एक अधेड़ व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। जिसे अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था और घर से अधिकतर बाहर रहता था। सीओ अमित सैनी ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे डायल 112 पर एक महिला ने सूचना दी कि उसके जेठ अचेत अवस्था में एक निर्माणाधीन मकान के बाहर पड़े हैं। पुलिस मौके पर गई और अधेड़ को लेकर डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय जीवन चन्द्र गंगोला पुत्र उम्मेद राम निवासी वार्ड नं- 35 जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा काठगोदाम के रूप में हुई। मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने बताया कि जीवन काफी समय से नशे का आदी था। जो पास के एक निर्माणाधीन मकान में...