प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- एनसीजेडसीसी की ओर से आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय शिल्प में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शनिवार को कव्वाली और लोकनृत्य की प्रस्तुति की गयी। इस मौके पर लोगों ने गुनगुनी धूप में खरीदारी के साथ शानदार कव्वाली का भी आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशीष यादव भारतीय रक्षा लेखा सेवा और विशिष्ट अतिथि एनसीजेडसीसी के पूर्व कार्यक्रम प्रभारी राजेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर कव्वाल गायिका उजाला परवीन ने कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति को समर्पित पंक्तियां सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा, जान से प्यारा वतन हमारा...से की। उसके बाद उसने ऐसा जख्म दिया है, ये दिल हसंना भूल गया...इस दिल को बेकरार किया तुमने क्या किया... और दमा-दम मस्त कलंदर...की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। साथ ही चाहे मार डारा, चाहे काट डारो राजा ह...