सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- सीतामढ़ी। जिले के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र स्थित दमामी धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का मुद्दा विधानसभा में उठा। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने सदन में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के बावजूद दमामी धाम पर्यटन मानचित्र पर स्थान नहीं बना सका है। उन्होंने इसे शीघ्र विकसित कर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। विधायक ने कहा कि प्राचीनकाल से दमामी धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है। जहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन समुचित विकास के अभाव में यहां पर्यटन की संभावनाएं साकार नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने परिसर के सौंदर्यीकरण, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी सुविधाओं के विस्तार की जरूरत बताई। सदन में सरकार की ओर से जवाब देते हुए संबंधित मंत्री ने बताया कि दमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.