बलरामपुर, मार्च 1 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में आदि संस्थापक महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में आयोजित संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन शनिवार देर शाम अंतरसंकाय विविधा प्रतियोगिता के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह एवं सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। एकल गायन प्रतियोगिता में कला संकाय की मानसी चौहान ने "सत्यम शिवम सुंदरम" गीत प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएड संकाय के मोहम्मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.