बागेश्वर, जून 8 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। चंडिका मंदिर के निकट रविवार रात को लगी वनाग्नि पर फायर सर्विस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रण पा लिया। समय पर आग बुझाने से वन संपदा को बड़े नुकसान से बचाया गया और मंदिर परिसर को भी सुरक्षित किया गया। फायर स्टेशन को देर रात चंडिका मंदिर के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में मिनी वाटर टेंडर के साथ फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों ने देखा कि आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास की वन संपदा को खतरा था और आग मंदिर परिसर तक पहुंचने का जोखिम था। इसके बाद फायर यूनिट ने मिनी वाटर टेंडर में उपलब्ध पानी की पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग पर प्रभावी नियंत्रण किया और उसे पूरी तरह बुझा दिया। अग्निशमन विभाग क...