बागेश्वर, जून 24 -- बागेश्वर। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और जन-जागरूकता के लिए बुधवार को नगर क्षेत्र में फायर रिस्क निरीक्षण अभियान चलाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक ने फायर यूनिट के साथ विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। इस अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक, सत्कार एवं अन्य रेस्टोरेंट तथा एकलव्य लाइब्रेरी का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित संस्थानों के प्रभारियों एवं प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित निकासी और बचाव उपायों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि आग से संबंधित किसी भ...