उन्नाव, अप्रैल 3 -- उन्नाव। पड़ोसी जनपद कानपुर में एक चार मंजिला भवन में हुए भीषण हादसे ने सभी को झकझोर दिया है, लेकिन उन्नाव प्रशासन अब भी गहरी नींद में है। शहर के धवन रोड, छिपियाना और एबी नगर जैसे व्यस्त इलाकों में खड़ी ऊंची इमारतें और उनमें चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठान किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। हाल यह है कि इन इमारतों में न तो फायर सेफ्टी के इंतजाम हैं और न ही हादसों से निपटने की कोई ठोस योजना। तंग गलियां और जर्जर भवन: बारूद के ढेर पर शहरधवन रोड से झण्डेश्वर मंदिर के बीच स्थित कई इमारतें करीब 40 वर्षों से जर्जर हालत में हैं। एक तिमंजिला भवन की स्थिति तो इतनी भयावह है कि उसका छज्जा और बाहरी हिस्सा हवा में झूल रहा है, जो कभी भी राहगीरों के लिए काल बन सकता है। ताज्जुब की बात यह है कि इन खतरनाक इमारतों के नीचे दुकानें चल रही हैं औ...