गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर बैठे दमकल कर्मचारियों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को चार दिन और बढ़ाते हुए 26 अप्रैल तक कर दिया है। आने वाले दो दिनों में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को ज्ञापन सौंपेंगे। सेक्टर-29 स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर 15वें दिन भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। जिला प्रधान साहुन खान की अध्यक्षता में हुए इस धरने में कर्मचारियों ने सरकार पर हठधर्मिता और वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया। कर्मचारियों में सबसे ज्यादा गुस्सा फरीदाबाद में आग बुझाते समय जान गंवाने वाले दो दमकल कर्मियों (भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह) की अनदेखी को लेकर है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.