दमकल कर्मचारी अगस्त में करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल
गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदेश के दमकल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दमकल कर्मचारियों ने आगामी 6, 7 और 8 अगस्त को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। दमकल विभाग के कर्मचारी इस बात से बेहद नाराज हैं कि सरकार ने पिछले दिनों हुई बैठक में उनकी मांगों को मानने का भरोसा तो दिया था, लेकिन अभी तक उसका कोई भी आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण कर लेगा। इस सिलसिले में बुधवार को गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित दमकल केंद्र पर एक आवश्यक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा अग्निशमन विभाग यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिणं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.