फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- फरीदाबाद, सरसमल। दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने की मांग तेज हो गई है। गुरुवार को भी इसे लेकर हड़ताल जारी रही। धरना स्थल पर पहुंचकर कांग्रेस ने कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा और नियमित नौकरी देने की भी मांग उठाई गई। नेहरू ग्राउंड स्थित दमकल केंद्र पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक अपनी टीम के साथ मिले। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि 16 फरवरी को सेक्टर-24 की एक फैक्टरी में आग बुझाते समय भवीचंद और रणबीर सिंह की मौत हो गई थी, लेकिन उनके परिजनों को अभी तक उचित सहायता नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- दमकल कर्मियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी कौशिक ने कहा कि सरकार को शहीद कर्मचारियों ...