दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 23वें दिन भी जारी
गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन गुरुग्राम के बैनर तले दमकल कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 23वें दिन भी जारी रही। सेक्टर-29 फायर स्टेशन पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एटक के महासचिव अनिल पवार एडवोकेट सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया। यूनियन के प्रधान साहून खान की अध्यक्षता और सुनील कुमार के संचालन में हुए धरने में कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगें दोहराईं। कर्मचारियों की मांग है कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मी रणवीर सिंह और भवीचंद शर्मा को शहीद का दर्जा देना, उनके आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.