गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-29 स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कर्मचारी धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो वह अपने इस आंदोलन को और तेज करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ड्यूटी से लगातार दूर रहने के कारण शहर में आगजनी जैसी किसी बड़ी आपात स्थिति से निपटने का खतरा मंडरा रहा है, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए हैं। हड़ताली कर्मचारियों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों को बचाने वाले...