अररिया, मार्च 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के शरणपुर पंचायत के दभड़ा 12 में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चारों ने गुहाल घर का ताला तोड़ कर एक भैंस एवं एक पाड़ी की चोरी कर ली। चोरी गई मवेशियों की कीमत करीब एक लाख आंकी गयी है। पीड़ित पशुपालक सुधीर कुमार झा पिता चन्द्रानन्द झा ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे गुहाल घर में भैंस व पाड़ी को बांध कर ताला लगाकर सोने चला गया। अचानक करीब 12 बजे रात्रि में जब गुहाल में जाकर देखा तो भैंस और पाड़ी गायब थी। रात में ही काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी थाना को दे दी गई है। चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने एसपी से रात्रि गस्ती बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...