शामली, जनवरी 9 -- मेरठ थाना नारकोटिक्स विभाग एवं थानाभवन पुलिस की संयुक्त टीम ने सहारनपुर दिल्ली हाईवे पर दभेड़ी में स्थित टोल से एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। कार समेत तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। कार में गांजा भरकर सहारनपुर से सोनीपत ले जाया जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क की तहत पहुंचने में जुट गयी है। नशीले पदार्थों की इस तस्करी में सहारनपुर की एक महिला का नाम भी सामने आया है। कार से 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये बतायी जा रही है। थाना भवन पुलिस ने एक बलेनो कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 50 लाख से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस ने कार सवार आरोपी राजेश कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी बोढ़ा छपरौली बागपत को गिरफ्तार किया है। कार से 61.180 किलो से अधि...