शामली, मई 1 -- कैराना। खेत की डोल के विवाद में घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को बलकटी समेत गिरफ्तार कर लिया। गांव दभेड़ीखुर्द निवासी तसव्वर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 29 अप्रैल की दोपहर खेत की डोल को लेकर उसके चचेरे भाइयों सरवर व असलम की डोल काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शाम करीब सात बजे गांव के ही अफसरून, कौसर, नौशाद उर्फ सादा व मोनिश उनके घर के अंदर घुस आए, जिन्होंने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सरवर व असलम घायल हो गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अफसरून व कौसर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार बलकटी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.