कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दबौली में कानपुर-झांसी रेल लाइन के किनारे-किनारे प्रेमिका के साथ जा रहे प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से सहमी प्रेमिका मौके से फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से दो मोबाइल फोन, ईयरबैंड, चप्पल आदि मिलीं। हादसा रविवार शाम को हुआ। सोमवार सुबह मोबाइल के जरिये युवक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस प्रेमिका तक पहुंची, तो उसने बताया कि वह प्रेमी के साथ कपड़े खरीदने जा रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसको भी मामूली चोट आई है। मूलरूप से सीतापुर जिल के तंबौर क्षेत्र के काशीपुर मल्लापुर निवासी दिनेश पांडेय का इकलौता बेटा 22 वर्षीय सूरज पांडेय दादा नगर स्थित सूर्या नमकीन फैक्टरी में पैकिंग करता था। परिवार में पत्नी कृष्णावती व बेटी रोशनी है। फैक्टरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.