कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। जलकल शहर में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए एक तरफ कमर कसे हुए है तो दूसरी ओर परमपुरवा और दबौली के घरों में गंदा पानी नल से आ रहा है। स्थानीय जनता ने दूषित जलापूर्ति की शिकायत जलकल से की है, जिसके बाद पाइप लाइन की मरम्मत के लिए अधिकारी सक्रिय हो गए। जेई वर्षा ने बताया कि दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर टीम मौके पर भेजी गई थी। सीवर लाइन जाम मिली, जिसे साफ कराया जा रहा है। इसके अलावा गुजैनी में लीकेज की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। शुक्रवार का मरम्मत कार्य पूरा हो सकेगा। परमपुरवा निवासी डॉ. इसरारूद्दीन ने बताया कि इलाके में सुबह के समय स्वच्छ जलापूर्ति होती है, लेकिन शाम को गंदा पानी आता है। रात 9 बजे के बाद पानी थोड़ा बहुत साफ हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...