गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। शहर के जादोपुर रोड स्थित एक होटल में राजस्थान के युवकों के साथ शादी करने के बाद फरार हुईं 'लुटेरी दुल्हनों' में से एक दुल्हन को पुलिस टीम ने दबोच लिया । दबोची गई 'लुटेरी दुल्हन' से नगर थाना गोपालगंज की पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि फरार दूसरी 'लुटेरी दुल्हन' की तलाश में पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरी आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, गिरफ्तार की गई एक 'लुटेरी दुल्हन' के पास से पुलिस टीम ने शादी की रस्मों में दूल्हा पक्ष की ओर से चढ़ाए गए जेवर व अन्य सामान भी बरामद किए हैं। जबकि मामले में फरार दूसरी 'लुटेरी दुल्हन' की तलाश तेज कर दी गई है। वह घटना के दिन से ही गायब है और उसके ठिकानों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस गिरफ्...