मेरठ, मई 11 -- चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गंगनहर किनारे झाड़ियों में लगी आग ने सैकड़ों पेड़ पौधों को जला दिया। ये आग दबूथवा के जंगल में पहुंची, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वन विभाग की जमीन में आग लगा दी गई थी। शुरुआत में आग छोटे हिस्से तक सीमित थी, लेकिन तेज हवा और समय पर राहत कार्य शुरू नहीं होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और वन विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आग और अधिक फैल गई। आग से पटरी किनारे खड़े सैकड़ों हरे पेड़-पौधे जला दिया। आग दबथुवा के जंगल म...