रुद्रपुर, मई 9 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी ने फरार होने का प्रयास करते हुए एएसआई पर कार चढ़ाने की कोशिश की। जान बचाने के लिए कार के बोनट पर लटके दरोगा को आरोपी करीब पांच किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाद में बसंतीपुर गांव के पास दरोगा को नीचे गिराकर आरोपी फरार हो गया। घटना में दरोगा घायल हो गया। मामले में हरियाणा पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिनेशपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के हांसी साइबर थाने में तैनात एएसआई प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ शुक्रवार दोपहर बाद दिनेशपुर थाने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी मामले के फरार आरोपी के घर पर चिपकाया इस्तेहार आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस ट...