दबिश देने गई पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को छुड़ाया, हाथापाई की; मुरादाबाद में बवाल
वरिष्ठ संवाददाता, जून 12 -- मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के आरोपी राशिद अली के घर दबिश देनी पहुंची गाजियाबाद साइबर क्राइम थाने की टीम को बुधवार को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि राशिद अली के घर वालों ने पुलिस गिरफ्त से आरोपी राशिद को छुड़ाकर भगा दिया। पुलिस टीम के साथ भी आरोपी के घर वालों ने हाथापाई और धक्कामुक्की कर बंधक बनाने की कोशिश की। मामले में साइबर क्राइम थाने के दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 18 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। गाजियाबाद साइबर क्राइम थाने के एसआई रिंकू सिंह ने मूंढापांडे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साइबर क्राइम थाने में दर्ज 1.01 करोड़ की साइबर ठगी के एक मुकदमे में वो सहविवेचक है। विवेचना के दौरान पता चला कि इस ठगी गई रकम में से 43 लाख 29 हजार रुपये मेसर्स एमएफ मोटर्स के प्रोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.