रुद्रपुर, मार्च 28 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र में पुलिस दबिश के दौरान एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को कोतवाली गेट पर रखकर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद विधायक गोपाल सिंह राणा और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस पॉक्सो एक्ट के आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह को गिरफ्तार करने के लिए ग्राम सिद्धा नवदिया स्थित उसके घर पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों ने घर में मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की। इसी दौरान 80 वर्षीय सुखदेव कौर पत्नी प्रीतम सिंह को धक्का लगने से वह गिर गईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजन पुलिसक...