संतकबीरनगर, जून 5 -- संतकबीरनगर। जिले की पुलिस ने दबिश के दौरान दो वारण्टियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारण्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस जनार्दन पुत्र रामललित निवासी खलीलाबाद को गिरफ्तार किया। वहीं थाना महुली पुलिस ने आनंद पाठक पुत्र कैलाश पाठक ग्राम खिरिया थाना महुली को को गिरफ्तार किया। दोनों पर कार्रवाई कर न्यायालय रवाना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- आबकारी और गोवंश संरक्षण अधिनियम के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...