आरा, सितम्बर 5 -- अभय हत्याकांड : घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों संग थाने में की बैठक त्वरित और निष्पक्ष अनुसंधान एवं अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने का एसपी ने दिया निर्देश जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी मोड़ के पास गुरुवार की रात गोली मार की गयी थी अभय की हत्या हत्या में शामिल आरोपितों के गिरोह पर भी पुलिस की पैनी नजर आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी मोड़ के समीप विशेन टोला निवासी अभय यादव की हत्या की तफ्तीश तेज हो गयी है। यह भी पढ़ें- Nawada News: पीयूष की हत्या मामले में एसआईटी की छापेमारी, कई संदिग्ध हिरासत मेंतफ्तीश की गति प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी बढ़ा दी गयी है। इसे लेकर आरोपितों के हरसंभव ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही आरोपित के ग...