बस्ती, फरवरी 12 -- महादेवा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के महसो स्थित दबिला घाट पुल के नीचे बुधवार सुबह 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सबसे पहले नदी के दूसरे छोर पर स्थित मंदिर के पुजारी की नजर में आया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना महसो चौकी इंचार्ज को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनस अख्तर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद थाना प्रभारी लालगंज संजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान दीपक के रूप में की जा रही है। हालांकि उसका स्थायी पता स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि वह पिछले लगभग 10 वर्षों से महसो स्थित राजा मैदान में झाड़ू लगाने का काम करता था और स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.