दबाव में भले देना पड़ा इस्तीफा,धर्मेंद्र प्रधान के साथ पूरी ताकत से खड़ी हुई भाजपा; किसने क्या कहा
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- Dharmendra Pradhan: भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा पूरी ताकत से उनके साथ खड़ी नजर आई। गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण समेत कई नेताओं ने प्रधान के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। वहीं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, समेत कई नेताओं ने सोशल मीडया पर पोस्ट में प्रधान के काम, जज्बे और समर्पण की प्रशंसा की है। माना जा रहा कि प्रधाान को जल्द संगठन या अन्यत्र अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। नवीन ने कहा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में प्रधान ने भारत के शिक्षा परिदृश्य को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अन्य पहलों के अलावा एतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को सफलतापूर्वक लागू किया। पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ दृढ़ता से खड़ी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.