नई दिल्ली, मार्च 10 -- ईरान ने मंगलवार को दबाव बनाने की नीति के तहत इजरायल और खाड़ी देशों पर नए हमले किए। इस युद्ध ने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया है। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में मिसाइलों की चेतावनी वाले सायरन बजने लगे, जबकि बहरीन में अधिकारियों ने कहा कि ईरान ने राजधानी में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया, जिसमें 29 वर्षीय एक महिला मारी गई, जबकि आठ घायल हो गए। इस बीच, सऊदी अरब ने कहा कि उसने अपने तेल-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र में दो ड्रोन नष्ट कर दिये, जबकि कुवैत के नेशनल गार्ड ने कहा कि उसने छह ड्रोन मार गिराए हैं। यह भी पढ़ें- अब हवाई किराये पर भी ईरान युद्ध का असर, एयर इंडिया ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया संयुक्त अरब अमीरात में, पेट्रोकेमिकल संयंत्रों वाले औद्योगिक शहर रुवैस में ईरानी ड्रोन हमले के बाद लगी आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.