गोरखपुर, मई 1 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम बुढेली (टोला करीयारी) में एक युवक द्वारा महिला पर फोन और सोशल मीडिया पर बातचीत का दबाव बनाने और विरोध करने पर झोपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले करीब ढाई माह से गांव का ही युवक विजय उनसे जबरन फोन और सोशल मीडिया पर बात करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर वह गाली-गलौज करता और जान-माल का नुकसान करने की धमकी देता था। आरोप है कि 15 अप्रैल की रात करीब 11 बजे, जब पीड़िता और उसके पति घर पर नहीं थे, तभी आरोपी ने उनके छप्पर के मकान में आग लगा दी। यह भी पढ़ें- युवती ने युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप आग लगने से कपड़े और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। घटना की ...