हमीरपुर, मई 25 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। राजनीतिक दलों के बढ़ते दबाव के चलते बैकपुट में आई पुलिस ने 18 मई को टेढ़ा गांव में हुई दलित युवक के साथ मारपीट की घटना के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं किसी राजनीतिक दल के लोग पीड़ित के पास नहीं पहुंच सके। इसके लिए उसके घर के बाहर और गांव में पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया है। गत 18 मई की रात टेढ़ा गांव निवासी संदीप वर्मा को दो सगे भाइयों ने कार स्टार्ट नहीं होने का बहाना बनाकर धोखे से घर बुलाकर दरवाजा बंद करके बेल्टों से जमकर पीटा था और बेहोश होने पर घर के बाहर फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने संदीप की तहरीर पर गांव के दो सगे भाइयों जगजोधन सिंह उर्फ मुन्नू बउआ एवं कन्हैया सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना को सपा के साथ असपा ने गंभीरता के साथ लिया था और ऐलान किया था ...