दबाव के आगे नहीं झुके एसडीएम, नियमानुसार काम की शर्त पर खत्म हुआ धरना
शाहजहांपुर, सितम्बर 16 -- शाहजहांपुर, विधि संवाददाता। सदर तहसील में एसडीएम अतुल कुमार सिंह के खिलाफ करीब एक सप्ताह से अधिक दिन से चल रहा अधिवक्ताओं का धरना आखिरकार गुरुवार को खत्म हो गया। लंबे समय तक चले विरोध के बावजूद एसडीएम अपने रुख से पीछे नहीं हटे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण माहौल में ही वार्ता होगी और तहसील में काम नियमों के अनुसार ही किया जाएगा। अधिवक्ताओं की ओर से कई बार वार्ता की कोशिश के बावजूद एसडीएम ने आंदोलन के दौरान बातचीत से दूरी बनाए रखी। बताया गया कि उन्होंने अधिवक्ताओं को कई बार वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद गुरुवार को अधिवक्ता एसडीएम से वार्ता के लिए पहुंचे। बातचीत के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह के दबाव में काम नहीं होगा। जो नियमानुसार और सही होगा, वही किया जाएगा। सूत्रों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.