हमीरपुर, मार्च 22 -- राठ। थाना चिकासी के चंदवारी गांव में एक युवक को दबंग भाइयों ने लोहे के पाइप से बुरी तरह से पीटा और बाद में उसे कार में डालकर ले गए। बीचबचाव करने पर पीड़ित के भाई और पिता के साथ भी हाथापाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। चंदवारी गांव निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि 22 मार्च की सुबह 10 बजे के आसपास के आसपास गांव के तीन सगे दबंग भाइयों ने उसके भाई हृदेश को लोहे के पाइप से पीटा। जब वह लोग बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। बाद में हृदेश को कार में डालकर ले गए। साथ ही धमकी दी कि अगर कोई रिपोर्ट कराएगा तो हृदेश को जान से मार देंगे। बाद में हृदेश को उन लोगों ने गांव से दूर ले जाकर छोड़ दिया। मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो ...