बाराबंकी, फरवरी 26 -- सूरतगंज। रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में बुधवार शाम बाइक में कार टच न होने के बाद भी नाराज बाइक सवार युवक गाली गलौज करने लगा।,आरोप है कि इसी बीच वह अपने अन्य साथियों को भी बुलाकर कार सवार को अवैध असलहा व धारदार हथियारों व लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह कार सवार ने घर पहुंचकर अपनी जान बचाई। इस दौरान दबंग धारदार हथियार को लहराते दिखाई दे रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी रिजवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार शाम बाजार का मुख्य मार्ग बंद होने पर वह मुर्गा फार्म होकर घर जा रहा था। बाजार के पास पहंुचते ही अचानक बाइक लेकर गांव का एक युवक सामने आ गया और ...